खरसिया पुलिस का SMART Verification Drive, फेरीवालों की जांच से मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था

खरसिया पुलिस का SMART Verification Drive, फेरीवालों की जांच से मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था

खरसिया। क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर खरसिया थाना पुलिस लगातार Alert Mode में नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज थाना पुलिस ने क्षेत्र में फेरी लगाकर बर्तन एवं अन्य सामान बेचने वाले व्यक्तियों के संबंध में Verification Drive चलाया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों की Identity Verification, Documents Check एवं स्थानीय जानकारी जुटाई। जांच के दौरान कुछ व्यक्तियों के बाहरी क्षेत्र से आने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने सभी आवश्यक तथ्यों का सत्यापन करने के बाद उन्हें कानून एवं स्थानीय व्यवस्था का पालन करने की सख्त हिदायत दी और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि Preventive Policing के तहत क्षेत्र में आने वाले व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखना है।

SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में, ASP अनिल सोनी एवं SDOP सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में की गई।

अभियान में सब इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला, SI कमलेश मरावी आरक्षक बिशोप सिंह सहित थाना खरसिया की पुलिस टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही

खरसिया पुलिस का Clear Message

सुरक्षा में कोई Compromise नहीं ,हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर, हर नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

खरसिया पुलिस की यह पहल बताती है कि थाना पुलिस केवल घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि Proactive Policing और Ground-Level Verification के जरिए संभावित जोखिमों को पहले ही पहचानने के लिए लगातार सक्रिय है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!