शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, खरसिया पुलिस का त्वरित Action — आरोपी Arrest
रायगढ़, 25 अगस्त 2026। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित Action के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर Judicial Remand पर भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई।
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती की वर्ष 2022 से आरोपी से जान-पहचान थी और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती ने शिकायत में बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब 18 जनवरी 2024 को आरोपी ने प्रेम और शादी का वादा कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वर्ष 2025 में सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में ले जाकर और 14 जून 2026 को शादी का झांसा देकर झारसुगुड़ा, ओडिशा स्थित रिश्तेदार के घर ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है।
शादी से इनकार, जातिसूचक अपशब्द और मारपीट का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा। कुछ दिनों बाद शादी से इनकार करते हुए जाति को लेकर अपशब्द कहने और मारपीट करने का भी आरोप है। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस लौट गई।
डर के कारण युवती ने तत्काल घटना की जानकारी अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाना खरसिया पहुंचकर Case दर्ज कराया गया।
Report मिलते ही Police Team ने की दबिश
शिकायत पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की Investigation और तलाश के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पुलिस के अनुसार उसके द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Police Action में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं एएसपी अनिल सोनी के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित Action के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अभियान संवेदना के तहत खरसिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल Investigation शुरू की और आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की।
इनकी रही अहम भूमिका
एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में हुई इस Police Action में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply