छाल पुलिस की अवैध शराब पर 𝗦𝗧𝗥𝗢𝗡𝗚 𝗔𝗖𝗧𝗜𝗢𝗡, 11 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। अवैध शराब के खिलाफ छाल पुलिस ने एक बार फिर 𝗔𝗖𝗧𝗜𝗢𝗡 करते हुए ग्राम खर्रा में दबिश दी। पुलिस ने मौके से करीब 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 2 हजार 200 रुपये बताई गई है।

अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई SSP शशिमोहन सिंह, ASP अनिल सोनी एवं SDOP सतीश भार्गव के निर्देशन में की गई।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में 𝗥𝗢𝗨𝗧𝗜𝗡𝗘 𝗖𝗛𝗘𝗖𝗞𝗜𝗡𝗚 और अपराध पतासाजी के लिए निकली थी। इसी दौरान ग्राम खर्रा के पास मुखबिर से 𝗜𝗡𝗣𝗨𝗧 मिला कि जयानंद धनुवार अपने घर के सामने अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर 𝗥𝗔𝗜𝗗 किया। यहां जयानंद धनुवार पिता गुलाब धनुवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी खर्रा मिला। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 लीटर क्षमता के प्लास्टिक डिब्बे में करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई पुलिस ने बरामद शराब की 𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢𝗚𝗥𝗔𝗣𝗛𝗬 और 𝗣𝗛𝗢𝗧𝗢𝗚𝗥𝗔𝗣𝗛𝗬 ई-साक्ष्य एप के जरिए की और शराब को विधिवत 𝗦𝗘𝗜𝗭𝗘 कर पुलिस कब्जे में लिया आरोपी से शराब रखने और बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपी जयानंद धनुवार को 24 अगस्त की सुबह 10:40 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामले में 07 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस की 𝗜𝗡𝗩𝗘𝗦𝗧𝗜𝗚𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡 जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नासिर खान के नेतृत्व में PSI मुकेश सिन्हा, राजेश राठौर और मुकेश यादव सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!