रायगढ़ में Law & Order पर प्रशासन सख्त: अवैध पार्किंग, नशे और Black Spots पर होगी कार्रवाई, चक्रधर समारोह के लिए बनेगा Special Traffic Plan

कलेक्टर और SSP ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अवैध पार्किंग और नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की Law & Order व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, अवैध पार्किंग, ब्लैक स्पॉट, नशीली दवाइयों और आगामी त्योहारों व बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख Hotspot स्थानों पर नियमित अभियान चलाकर COTPA Act के तहत कार्रवाई करने तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर लगातार कार्रवाई के साथ Black Spot की पहचान, Audit और जरूरी सुधारात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।आगामी दस दिवसीय चक्रधर समारोह एवं कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर यातायात, Parking और Crowd Management की व्यवस्था पहले से तैयार करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को विस्तृत Action Plan तैयार करने को कहा गया, ताकि आयोजन के दौरान Traffic व्यवस्था सुचारू रहे और आम नागरिकों को परेशानी न हो।वहीं SSP शशिमोहन सिंह ने ईद और कृष्ण जन्माष्टमी सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए Law & Order को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली, जुलूस और अन्य आयोजनों के लिए आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति आयोजन होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयोजन समितियों के साथ पहले से बैठक कर Route, Traffic, Security और Crowd Management की योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

नशीली दवाइयों और COTPA Act पर सख्ती

SSP ने नशीली दवाइयों की बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तथा COTPA Act के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री पर रोक के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में RBC 6-4, हिट एंड रन सहित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। प्राकृतिक आपदा अथवा दुर्घटना से होने वाली क्षति के प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई और PM Report के लिए चिकित्सकों से समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा Highway Safety Task Force, Industrial Safety, Food & Drug Safety, आबकारी अधिनियम, Motor Vehicle Act, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, चिटफंड, पशु क्रूरता अधिनियम, SC/ST Act, जिला जेल से जुड़े मामलों, विधिक सहायता, लंबित पैरोल और अभियोजन स्वीकृति के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में ADM अपूर्व प्रियेश टोप्पो, ASP अनिल सोनी, सभी अनुविभागों के SDM, SDOP सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!