TASK TEAM-1 की सतर्कता से महिला चोरी के मामले में पकड़ी गई, ₹17,400 का माल बरामद
बिलासपुर | 26 अगस्त 2026
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर TASK TEAM-1 द्वारा लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने प्लेटफार्म क्रमांक-01 के HWH End पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक महिला को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने कोरबा लोकल ट्रेन में महिला यात्री का लेडीज पर्स चोरी करना स्वीकार किया।
दिनांक 26.08.2026 को TASK TEAM-1 के बल सदस्यों सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार चंद्रा, रजनीश द्विवेदी, मनोज कुमार कुमार, विधि बंजारे एवं सत्यम सरकार द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित Patrolling & Checking की जा रही थी। इसी दौरान करीब 14:10 बजे प्लेटफार्म क्रमांक-01 के HWH End पर एक महिला संदिग्ध हालत में घूमती हुई मिली।
टीम ने महिला को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सकीना बेद, पति–राजेश @ दिनेश बेद, उम्र–25 वर्ष, निवासी–ग्राम कटिंग, थाना पुरुलिया, जिला–पुरुलिया बताया।
पूछताछ में कबूला चोरी का जुर्म
पूछताछ के दौरान महिला ने कोरबा लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री का लेडीज पर्स चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद GRP बिलासपुर एवं RPF Post/BSP के सहयोग से महिला के कब्जे से बरामद लेडीज पर्स की विधिवत जांच की गई।
पर्स के अंदर से 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 जोड़ी चांदी की बिछिया एवं ₹3,000 नगद बरामद किए गए। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹17,400/- बताई गई है।
GRP को सौंपा, BNS की धारा में अपराध दर्ज
महिला के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए उसे शासकीय रेल पुलिस (GRP), बिलासपुर के सुपुर्द किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 103/26, धारा 305(C) BNS के तहत दिनांक 26.08.2026 को अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
रेलवे स्टेशन पर TASK TEAM-1 की सतर्कता और लगातार Patrolling के चलते संदिग्ध महिला को समय रहते पकड़ा गया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply