रायगढ़ | 26 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत कोतरारोड़ पुलिस लगातार लोगों को ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों को थाना बुलाकर साइबर अपराध, Financial Fraud और UPI से जुड़ी सुरक्षा के बारे में जरूरी जानकारी दी गई।
प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस अभियान के दूसरे सप्ताह में 23 से 29 अगस्त तक वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कोटवारों को दी गई खास जिम्मेदारी थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह ने कोटवारों को साइबर ठगी के बढ़ते तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में जागरूकता सबसे जरूरी है। कोटवार गांव में पुलिस और आम लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए वे ग्रामीणों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पुलिस ने समझाया कि बैंकिंग से जुड़ी जानकारी को लेकर कभी भी लापरवाही न बरतें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, ATM PIN, UPI PIN, CVV, Password या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
Cyber Safety के जरूरी Tips
बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या किसी संस्था का कर्मचारी बनकर फोन करने वालों से सतर्क रहें।
अनजान Call, Message और Suspicious Link पर भरोसा न करें और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
किसी अनजान व्यक्ति के भेजे QR Code को Scan न करें
ऑनलाइन भुगतान और बैंक से राशि निकालते समय विशेष सावधानी बरतें
किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर समय गंवाए बिना Cyber Helpline 1930 पर शिकायत करें
गांव में होने वाली बैठकों और जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को भी इन सावधानियों की जानकारी दें
गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता का संदेश निरीक्षक शील आदित्य सिंह ने कोटवारों से कहा कि साइबर अपराध से बचने का सबसे आसान तरीका है—सतर्क रहना और समय पर सही कदम उठाना। थोड़ी-सी सावधानी किसी व्यक्ति को बड़ी आर्थिक ठगी का शिकार होने से बचा सकती है।
कोतरारोड़ पुलिस का प्रयास है कि साइबर सुरक्षा की जानकारी केवल थाने तक सीमित न रहे, बल्कि हर गांव और हर परिवार तक पहुंचे।
🚨 रायगढ़ पुलिस की अपील“OTP, PIN और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।”







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply