बस्तर पुलिस का Cyber जागृति अभियान, मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए Smart Safety Tips

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के Cyber जागृति अभियान के तहत 25 अगस्त को बस्तर पुलिस द्वारा स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल में Cyber Awareness कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, SDOP लक्ष्मण पोटाई, अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप बेक एवं संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू मौजूद रहे।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आमजन को बढ़ते Cyber Crime, Online Fraud, Digital Arrest, Fake Profile और Phishing Link जैसे अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समझाया कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच थोड़ी-सी लापरवाही भी बैंक खाते, सोशल मीडिया अकाउंट और निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकती है।

SP शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि Cyber Crime से बचने का सबसे प्रभावी तरीका Awareness और Alertness है। साइबर अपराधी अक्सर OTP, Fake Link और अन्य तरीकों से लोगों की गोपनीय एवं वित्तीय जानकारी हासिल कर ठगी करते हैं। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
वहीं ASP सुखनंदन राठौर ने “POLICE” शब्द के माध्यम से Cyber Safety के आसान और महत्वपूर्ण Tips बताए—P – Password, O – OTP, L – Link, I – Identity, C – Chat और E – Emergency। उन्होंने समझाया कि Password और OTP किसी से शेयर न करें, संदिग्ध Link पर क्लिक न करें, निजी जानकारी सुरक्षित रखें और अनजान लोगों से Online Chat में सावधानी बरतें।

अधिकारियों ने बताया कि Cyber Fraud होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1930 Cyber Crime Helpline पर शिकायत करें। साथ ही cybercrime.gov.in के माध्यम से Online Complaint दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं आमजन से “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—Cyber Crime से बचें” का संदेश अपनाने की अपील की गई।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply