गांव की चौखट तक पहुंचा इलाज: Vedanta Power की ‘आरोग्य परियोजना’ से 4600 ग्रामीण लाभान्वित

गांव की चौखट तक पहुंचा इलाज: Vedanta Power की ‘आरोग्य परियोजना’ से 4600 ग्रामीण लाभान्वित

सिंघीतराई, सक्ती | 26 अगस्त 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में Vedanta Power Sakti Thermal Plant (VPSTP) की ‘आरोग्य परियोजना’ जरूरतमंदों के लिए उपयोगी पहल साबित हो रही है। परियोजना के तहत तीन ग्राम पंचायतों में संचालित Mobile Health Unit के माध्यम से अब तक 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे करीब 4600 नागरिकों को लाभ मिला है।

परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य उपचार के लिए उन्हें दूर के स्वास्थ्य केंद्रों या शहरों का रुख न करना पड़े।

Doctor से Consultation, जांच और Medicines भी Free

स्वयंसेवी संस्था PHD Rural Development Foundation, New Delhi के सहयोग से संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में MBBS डॉक्टर और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं, जहां ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जांच और सामान्य बीमारियों की दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।शिविरों में Diabetes, High Blood Pressure, Anaemia समेत अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।

इलाज के साथ Health Awareness पर भी फोकस

आरोग्य परियोजना सिर्फ उपचार तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान, पोषण, स्वच्छता और जलजनित बीमारियों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है।इससे ग्रामीणों को बीमारी होने के बाद इलाज कराने के साथ-साथ उससे बचाव के तरीकों के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया—समय और खर्च दोनों की बचत

ग्राम कठर्रापाली की शैल डनसेना ने चलित स्वास्थ्य शिविर को जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि शिविरों में डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी मिलती हैं।

वहीं, ग्राम पंचायत निमोही के हलधर डनसेना और अविनाश कुमार ने बताया कि गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा मिलने से सामान्य उपचार के लिए ग्रामीणों को दूर नहीं जाना पड़ता। इससे उनके समय और आने-जाने के खर्च दोनों की बचत हो रही है।ग्रामीणों के मुताबिक, इन शिविरों ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ Health Awareness बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Vedanta Power का CSR फोकस

वेदांता पावर के अनुसार, आरोग्य परियोजना के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। कंपनी का लक्ष्य सामुदायिक विकास के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों की पहुंच तक ले जाना है।

152 शिविर | 4600+ लाभार्थी | 3 ग्राम पंचायत | Free Healthcare#VedantaPower #ProjectAarogya #Sakti #Singhitarai #CSR #Healthcare #RuralHealthcare

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!