Vedanta पावर की आरोग्य परियोजना के तहत नेत्र शिविर, 600 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार

Vedanta पावर की आरोग्य परियोजना के तहत नेत्र शिविर, 600 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार

सक्ती, 23 सितंबरवेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट (VPSTPP) की सामुदायिक विकास पहल ‘आरोग्य परियोजना’ के तहत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा, निमोही और बेनीपाली गांवों में विशेष नेत्र शिविर आयोजित किए गए। तीन ग्राम पंचायतों के इन चार गांवों में लगे शिविरों से करीब 600 नागरिक लाभान्वित हुए।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें निःशुल्क जांच, दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराना था।शिविरों का आयोजन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया। नेत्र विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ ने ग्रामीणों की जांच की। पंजीकृत मरीजों की विजन चार्ट और ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर के माध्यम से आंखों की जांच की गई।

इस दौरान मोतियाबिंद, टेराइजियम, रिफ्रैक्टिव दोष सहित अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच कर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

दृष्टि दोष से जूझ रहे ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए करीब 500 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। वहीं, कुछ जरूरतमंद मरीजों को आगे की जांच और बेहतर उपचार के लिए सक्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया।आरोग्य परियोजना के अंतर्गत वेदांता पावर द्वारा तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई का भी संचालन किया जा रहा है।

इसमें एमबीबीएस डॉक्टर सहित प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इकाई में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित सामान्य बीमारियों की जांच और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

इसके साथ ही महिला एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान, पोषण, स्वच्छता और जलजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

नेत्र शिविरों को लेकर वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि आरोग्य परियोजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि करीब 600 ग्रामीणों को नेत्र शिविर का लाभ मिलना प्रसन्नता का विषय है और समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

वहीं वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के लिए लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गांव में ही नेत्र जांच और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होने से उन लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है, जो सीमित संसाधनों के कारण इलाज के लिए शहर नहीं जा पाते।

शिविर से लाभान्वित ग्राम ओड़ेकेरा की मीना राठिया और ग्राम निमोही की डिकेश्वरी वैष्णव ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंदों को आई ड्रॉप्स और दृष्टि दोष सुधारने के लिए चश्मे भी दिए गए।

ग्रामीणों ने आरोग्य परियोजना के तहत मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!