वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान, ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान, ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सक्ती 7जुलाई

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

ओड़ेकेरा पंचायत की 30 महिलाओं को तीन माह का ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

स्रोत’ संस्था के सहयोग से संचालित हो रही है वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’।

सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों से भी लगभग 120 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल

वेदांता पावर लिमिटेड के सक्ती थर्मल प्लांट द्वारा संचालित ‘सखी परियोजना’ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को ब्यूटी वेलनेस का तीन माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर या अन्य स्वरोजगार शुरू करने में सक्षम होंगी। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

आधुनिक ब्यूटी वेलनेस की मिल रही ट्रेनिंग

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं चंद्रकुमारी राठिया, पद्मा राठिया और विजया चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, हेयर स्पा, ब्लीचिंग, थ्रेडिंग, वैक्सिंग सहित ब्यूटी वेलनेस से जुड़े कई आधुनिक कौशल सिखाए जा रहे हैं।महिलाओं का कहना है कि इस प्रशिक्षण ने उनमें आत्मविश्वास बढ़ाया है और अब वे अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए तैयार हैं

गांव की महिलाओं में दिख रहा उत्साह

ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर राठिया ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर गांव की महिलाओं में काफी उत्साह है। उनके अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रहे हैं।महिलाओं ने इस पहल के लिए वेदांता पावर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाने चाहिए

तीन पंचायतों में चल रहे हैं कौशल विकास केंद्र’सखी परियोजना’ के अंतर्गत केवल ब्यूटी वेलनेस ही नहीं, बल्कि सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा ग्राम पंचायतों में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लगभग 120 महिलाएं विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ उठा रही हैं।

वेदांता पावर का उद्देश्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!