सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, दो बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, दो बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह हर्बल लाइफ के उत्पादों का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर जीवन जी रही थीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक गांव पहुंचे और पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!