जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष सहित टीम को बांधी राखी, बेटियों के स्नेह से भावुक हुए श्याम सुंदर अग्रवाल

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की बालिकाओं ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों को राखी बांधी। बालिकाओं के इस आत्मीय स्नेह से नगर पालिका परिसर में भावुक और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

राखी बांधने पहुंची बच्चियों को देखकर नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मन में बेटियों के प्रति स्नेह, सम्मान और अभिभावक जैसी भावनाएं साफ नजर आईं। उन्होंने बालिकाओं की इस पहल को केवल रक्षाबंधन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अपनत्व की भावना को मजबूत करने वाला अवसर बताया।

श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि बेटियों का इस तरह नगर पालिका कार्यालय आकर राखी बांधना उनके लिए भावुक कर देने वाला क्षण है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी और सम्मान हैं। उन्होंने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने परिवार, विद्यालय एवं सक्ती का नाम रोशन करें।

बालिकाओं ने नगर पालिका टीम को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी बच्चियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में जिंदल वर्ल्ड स्कूल की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply