सक्ती में खुलेगा निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक, 20 जुलाई को होगा शुभारंभ

सक्ती में खुलेगा निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक, 20 जुलाई को होगा शुभारंभ

सक्ती ,जिला मुख्यालय सक्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक 20 जुलाई से शुरू होगा। इसका शुभारंभ दोपहर 2 बजे बाराद्वार रोड स्थित परिसर में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती पूजा अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर पालिका परिषद सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव तथा ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. गिरधर प्रसाद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जन पुकार सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर प्रेमलाल साहू, विपिन कुमार पांडे एवं सचिव प्रदीप पांडे ने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों से शामिल होने की अपील की है।

संस्थान के अनुसार, ब्लड बैंक के शुरू होने से सक्ती जिले के जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी तथा रक्त के लिए अन्य जिलों पर निर्भरता भी कम होगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!