केलो डेम के गेट खुलने से रायगढ़ में जलभराव, Police-Administration ने संभाला मोर्चा

केलो डेम के गेट खुलने से रायगढ़ में जलभराव, Police-Administration ने संभाला मोर्चा

रायगढ़। लगातार हो रही बारिश के बीच केलो डेम के गेट खोले जाने से शहर के कई प्रमुख मार्गों और पुलों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। बेलादुला रपट्टा पुल, कयाघाट पुल और चक्रपथ मार्ग प्रभावित होने से केलो पुल और चक्रधरनगर रेलवे फाटक पर यातायात का दबाव बढ़ गया। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन और रायगढ़ Police ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए SDRF, Traffic Police, चक्रधरनगर थाना, जूटमिल थाना और Reserve Police Line की टीमों को मौके पर तैनात किया।

पुलिस और प्रशासन की टीमें Field पर लगातार निगरानी करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी रहीं। लगातार किए गए प्रयासों के बाद दोपहर 3 बजे के बाद Traffic Movement सामान्य हो गया। वहीं जलस्तर कम होने के साथ स्थिति में और सुधार की संभावना जताई गई है।

रायगढ़ Police ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें और यातायात के दौरान Patience और Cooperation बनाए रखें। पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। चक्रधरनगर से शहर की ओर आने वाले नागरिक बोदाटिकरा मार्ग को Alternative Route के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

⚠️ Important Update: रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक चक्रपथ मार्ग Traffic के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग पर वाहन लेकर न जाएं। District Administration और रायगढ़ Police स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!