कानून व्यवस्था बिगड़ी तो कैसे होगा एक्शन? रायगढ़ पुलिस ने दिखाया लाइव डेमो

रायगढ़ पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल, SSP शशि मोहन सिंह ने परखी जवानों की तैयारी

रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान विशेष बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने स्वयं मौजूद रहकर पुलिस जवानों की तैयारियों का जायजा लिया और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सुबह आयोजित जनरल परेड में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्कृष्ट टर्न आउट और अनुशासित प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इसके बाद बलवा नियंत्रण को लेकर विशेष ड्रिल कराई गई, जिसमें कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पुलिस की रणनीति और प्रतिक्रिया क्षमता का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।ड्रिल के लिए रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारी, मजिस्ट्रेट, अश्रुगैस पार्टी, फायर पार्टी, मेडिकल टीम और इंटेलिजेंस टीम को शामिल किया गया।

अभ्यास के दौरान एक पुलिस टुकड़ी को “बलवाई” की भूमिका दी गई, जिन्होंने उग्र भीड़ का प्रदर्शन करते हुए पुलिस बल की ओर कपड़े से बनी गेंदें फेंकी। इस दौरान पुलिस जवानों ने तनावपूर्ण हालात में संयम बनाए रखते हुए भीड़ नियंत्रण की प्रक्रिया को अंजाम दिया डेमो में सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर उत्पन्न विवाद और उसके बाद भीड़ के उग्र होने की स्थिति को दर्शाया गया।

पुलिस बल ने इस स्थिति में रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था संभालने का अभ्यास किया। ड्रिल के दौरान वास्तविक अश्रुगैस का भी उपयोग किया गया, जिससे जवानों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव मिल सके।

एसएसपी Shashi Mohan Singh स्वयं बलवा ड्रिल में शामिल हुए और उन्होंने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों को सुधारने के लिए अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति में पुलिस बल को धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक सोच के साथ कार्य करना चाहिए।

इस बलवा ड्रिल में सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस, रोहित बंजारे सहित थाना पुसौर, जूटमिल, अजाक, महिला थाना एवं रक्षित केंद्र के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रायगढ़ पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभ्यास कर पुलिस जवानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति या कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!