रायगढ़, 25 मई 2026
जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारत टॉकीज के सामने चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से नगद राशि, मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी जब्त की गई है।
🔷 मौके पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने पर थाना धरमजयगढ़ पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष भौमिक पिता संजन भौमिक (38 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, खरसिया रोड, थाना धरमजयगढ़ के रूप में हुई है।
🔷 सट्टा-पट्टी और डिजिटल साक्ष्य बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से आईपीएल मैचों पर लगाए जा रहे दांव का हिसाब-किताब लिखा एक कागज, ₹725 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल को जांच में लिया है, जिसमें ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
🔷 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत संगठित सट्टा नेटवर्क पर लगातार दबिश दी जा रही है।
🔷 अब तक 62 सटोरिए गिरफ्तार
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2026 से अब तक 62 सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने
₹1 करोड़ 9 लाख से अधिक की जप्ती
सैकड़ों मोबाइल फोन
2 नोट गिनने की मशीन
लैपटॉप सहित अन्य उपकरण
बरामद किए हैं।
🔷 एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि
“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ गतिविधियां समाज और युवाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे अपराधों में शामिल सभी लोगों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल सट्टा चलाने वाले ही नहीं, बल्कि उसमें शामिल सभी लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply