ऑनलाइन सट्टा और चोरी के बड़े खुलासे पर IG अभिषेक शांडिल्य ने दुर्ग पुलिस टीम को किया सम्मानित

दुर्ग। अभिषेक शांडिल्य ने चोरी और ऑनलाइन म्यूल अकाउंट/सट्टा प्रकरणों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दुर्ग पुलिस की टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में कुल 33 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

इसमें चोरी के मामलों में सराहनीय कार्रवाई करने वाली टीम को 23,500 रुपये तथा ऑनलाइन म्यूल अकाउंट और सट्टा प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करने वाली टीम को 9,750 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि टीमों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और सतत पतासाजी के कारण जटिल मामलों का खुलासा संभव हो पाया।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 मई 2026 को एसीसीयू टीम द्वारा ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल अकाउंट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खाते खुलवाकर उनके पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और चेकबुक प्राप्त करते थे तथा इन्हें ऑनलाइन सट्टे में लेनदेन के लिए उपयोग करते थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान 46 मोबाइल फोन, 9 लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड तथा अलग-अलग बैंक खातों में जमा करीब 10 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली।

मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।इसी तरह जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना सुपेला, थाना पद्मनाभपुर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की।

जांच के दौरान मेरठ के सक्रिय चोर गिरोह की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को रवाना किया गया, जहां आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर सहित कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 400 ग्राम सोना, लाखों रुपये कीमत का चोरी का सामान तथा नगद राशि बरामद की है।

इस कार्रवाई से विभिन्न जिलों में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने इस सफलता को पुलिस टीमों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम बताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!