विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ झीरम के अमर शहीदों को किया नमन

झीरम के अमर शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, नम हुईं आंखें

झीरम घाटी की दर्दनाक घटना को याद कर आज क्षेत्र का माहौल भावुक हो उठा। शहीद नेताओं, जवानों और कार्यकर्ताओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने शहीद नंदकुमार पटेल , शहीद दिनेश पटेल सहित झीरम हमले में शहीद हुए सभी लोगों को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।वक्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी की घटना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक बेहद दुखद अध्याय है।

शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया तथा उनकी स्मृतियों को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया।झीरम के अमर शहीदों को शत-शत नमन। 💐🙏

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!