रायगढ़ : अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त खरसिया अंतर्गत ग्राम बासनपाली एवं सोण्डका में छापेमार कार्रवाई करते हुए विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब जप्त की है
यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के निर्देश पर प्राप्त शिकायत के आधार पर 24 मई 2026 को की गई। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि खरसिया क्षेत्र के कुछ गांवों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री की जा रही है, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ग्राम बासनपाली पहुंची, जहां निवासी उमा बंजारे के ठिकाने की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1400 रुपये बताई गई। इसके बाद टीम ने ग्राम सोण्डका में परदेशी कंवर के यहां छापा मारा, जहां से 10.2 लीटर महुआ शराब जप्त की गई, जिसकी कीमत करीब 2040 रुपये आंकी गई।
दोनों स्थानों से कुल 17.2 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जप्ती की कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।
आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक कुशल पटेल, आबकारी मुख्य आरक्षक रमनलाल नेमी, तुलेश्वर राठौर तथा महिला आरक्षक अनिशा तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply