महिला विरुद्ध अपराध के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी

महिला से दुष्कर्म मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 64(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय पीड़िता ने 21 मई 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला ने अपने बयान में बताया कि आरोपी दिनेश कौशिक निवासी ग्राम बोरो, उसके और उसके पति का परिचित है। पिछले लगभग एक माह से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी।पीड़िता के मुताबिक 6 मई 2026 की दोपहर आरोपी उसके घर पहुंचा।

उस समय महिला घर के आंगन में नहा रही थी। आरोपी ने उसके पति के बारे में पूछताछ की, जिस पर महिला ने पति के घर पर नहीं होने की बात कही और अपने कमरे में चली गई। आरोप है कि आरोपी पीछे-पीछे कमरे में पहुंचा, दरवाजा बंद कर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और घटना किसी को बताने पर धमकी दी।महिला ने लोकलाज के डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

आरोप है कि अगले दिन 7 मई को आरोपी ने दोबारा महिला को डराकर उसके साथ जबरदस्ती की। बाद में पीड़िता ने 14 मई को अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश कौशिक पिता राम प्रसाद कौशिक उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बोरो थाना धरमजयगढ़ को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध गंभीर श्रेणी के अपराध हैं और ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस तत्काल एवं सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!