ऑपरेशन शंखनांद SSP शशिमोहन सिंह के निर्देश पर टीआई राजेश जांगड़े की बड़ी सफलता

ऑपरेशन शंखनांद के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 08 मवेशी मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, वाहन चालक फरार

रायगढ़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने 08 नग मवेशियों को मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार 24.05.2026 की रात्रि डॉयल 112 को सूचना मिली कि ग्राम खड़गांव क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से ठूंस-ठूंस कर बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर डॉयल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 AS 8363 में 08 नग मवेशी पाए गए।मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम सत्यपाल राठिया एवं तिहारू राम राठिया, निवासी चाकामार नवापारा थाना बालको जिला कोरबा बताया। वहीं वाहन चालक रमेश राठिया मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

डॉयल 112 आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े टीम सहित मौके पर पहुंचे और आरोपियों सहित वाहन को थाना लाया गया।

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा मवेशियों को ग्राम सलखिया गौशाला में सुरक्षित रखा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, डॉयल 112 आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!