स्कूटी में अवैध शराब ले जाते युवक को जूटमिल पुलिस ने पकड़ा, 32 पाव देशी शराब सहित वाहन जब्त

स्कूटी में अवैध शराब ले जाते युवक को जूटमिल पुलिस ने पकड़ा, 32 पाव देशी शराब सहित वाहन जब्त

रायगढ़, 26 नवंबर। जूटमिल थाना क्षेत्र में आज 26 नवंबर 2025 को जूटमिल पुलिस ने दुर्गा चौक मिट्ठूमुडा में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई उस समय की गई जब थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड से दुर्गा चौक की ओर काले रंग की एक्टिवा स्कूटी में शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक राव ने बिना देरी टीम गठित कर दुर्गा चौक के पास घेराबंदी करवाई।घेराबंदी के दौरान पुलिस दल को मुखबिर के बताए अनुसार काले रंग की एक्टिवा स्कूटी आती दिखाई दी। रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सतीश दास महंत पिता प्रकाश दास महंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड 32, जूटमिल बताया।तलाशी के दौरान उसकी एक्टिवा स्कूटी (CG 13 BJ 7334) के डिक्की से 21 पाव देशी मसाला और 11 पाव देशी प्लेन सहित कुल 32 पाव अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2980 रुपये है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त लगभग 70 हजार रुपये की स्कूटी को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपी सतीश दास महंत के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस त्वरित व सटीक कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव की नेतृत्व क्षमता, क्षेत्र पर पैनी निगाह और एक्टिव पुलिसिंग का एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। उनके निर्देशन में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक बंशी रात्रे और परमानंद पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!