कसौली दंतेवाड़ा में पुलिस-जनप्रतिनिधियों का होली मिलन, भाईचारे का दिया संदेश
दंतेवाड़ा। कसौली क्षेत्र में होली के अवसर पर कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के विधायक चैत राम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सकुंतला भास्कर, जिला मंडल अध्यक्ष सुदराम भास्कर, सरपंच शैलेश अटामी, उपसरपंच चैत राम भास्कर सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और पुलिस अधिकारी-जवान शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक चैत राम अटामी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने मिलकर नारियल का पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इसके पश्चात विधायक, कैंप प्रभारी और सरपंच ने सभी उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।समारोह में आए सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जवानों के लिए स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों और पुलिस जवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनता है तथा पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ








Leave a Reply