🛑 बड़ी खबर | दंतेवाड़ा से एक सकारात्मक पहलकसौली कैंप परिसर में शिव एवं माँ दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार, पुलिस–जनता समन्वय की मिसाल
दंतेवाड़ा जिले के कसौली क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां कैंप परिसर में स्थित शिव एवं माँ दुर्गा मंदिर, जो लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, उसका सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार कराया गया।
यह कार्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में प्रभारी घनश्याम सिंह द्वारा सभी अधिकारियों और जवानों के सहयोग से पूरा किया गया।
मंदिर जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, जवानों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा मंदिर में जीर्णोद्धार शिलालेख के अनावरण से हुई, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर, मंडल अध्यक्ष सूदराम भास्कर और कसौली सरपंच शैलेश अटामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके बाद प्रभारी घनश्याम सिंह ने अपने परिवार एवं उपस्थित सभी लोगों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और अखंड ज्योति प्रज्वलित की।
इस दौरान जवानों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति और सुरक्षित जीवन के लिए प्रार्थना की गई।इस पहल ने पुलिस, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास का संदेश दिया है।
प्रभारी घनश्याम सिंह ने यह साबित किया कि यदि जनता और जनप्रतिनिधि पुलिस का सहयोग करें, तो पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकती है।
कसौली कैंप में आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच मजबूत रिश्तों की एक मिसाल बनकर उभरा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply