धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में जुआ फड़ पर रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹10,300 नकद बरामद

धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में जुआ फड़ पर रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹10,300 नकद बरामद

रायगढ़। धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में ताश पत्ती से काटपत्ती जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की। मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अन्य जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने जुआ फड़ से कुल ₹10,300 नकद बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धरमपुर-कुकुर्दा जंगल के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलने पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ फड़ पर रेड की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया, जबकि कुछ अन्य मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण कुमार गुप्ता (50 वर्ष), निवासी ग्राम कुकुर्दा, सत्यानंद जेना (57 वर्ष), निवासी ग्राम मनुवापाली, अमित बेहरा (40 वर्ष), निवासी ग्राम सकरबोगा तथा सिद्धेश्वर सुरेन्द्र (28 वर्ष), निवासी महापल्ली शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹10,300 नकद बरामद किया है।आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस रेड कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, थाना साइबर के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर तथा आरक्षक रूपराम पटेल, प्रशांत पंडा, रविन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र कुर्रे, नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से जुआ खेलने और खिलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!