वार हुआ जानलेवा, लेकिन पुलिस रही सुपरफास्ट,आरोपी गिरफ्तार

लोहे के एंकल से जानलेवा हमला: आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बचेली थाना क्षेत्र में लोहे के एंकल से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी जोगा राम कुंजाम को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मामला 08 अप्रैल का है, जब रेलवे कॉलोनी निवासी मनीष महानंद अपने दोस्त कार्तिक के साथ शराब लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़ी स्कॉर्पियो वाहन को हटाने को लेकर आरोपी से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय नशे में था और गाली-गलौच करते हुए विवाद बढ़ा दिया।कुछ देर बाद जब मनीष और कार्तिक एक दुकान के पीछे बैठे थे, तभी आरोपी अचानक पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के एंकल से हमला कर दिया। हमले में मनीष के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे कार्तिक के हाथ की दो उंगलियां कट गईं और सिर पर भी चोट आई।

घटना के बाद दोनों युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे और रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का एंकल भी बरामद किया गया।आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!