श्यामसुंदर अग्रवाल पुनः चुने गए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष

श्यामसुंदर अग्रवाल पुनः चुने गए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष

सक्ति (छत्तीसगढ़) 17 मार्च को सक्ति शहर में हटरी धर्मशाला में आयोजित अग्रवाल सभा शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक में नए सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्यामसुंदर अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया

अध्यक्ष चुने जाने पर श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा, “मैं समाज बंधुओं का आभारी हूं। शक्ति में अग्रवाल समाज के संगठन को और मजबूत करने का कार्य हम सब मिलकर करेंगे। भगवान अग्रसेन जी द्वारा बताए गए सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को गति देंगे।”

बैठक में पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, गोविंद राम कथूरिया और आनंद अग्रवाल ने उनका रोली-तिलक एवं अग्रसेन दुपट्टा और मोती की माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के माध्यम से नए अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

बैठक में रायपुर में 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अधिकतम संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली अग्र धरोहर पत्रिका में शक्ति शहर के सेवा भावी दानदाताओं द्वारा स्थापित प्रकल्पों की जानकारी साझा करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गोविंद राम कथूरिया, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल राजू, जगदीश बंसल, अमरलाल अग्रवाल (ठेकेदार), सुरेश अग्रवाल (बाघ बीड़ी), अरुण अग्रवाल (सत्य विद्या), महेश अग्रवाल (अधिवक्ता), ऋषि कुमार गोयल, अनुराग जिंदल, पीयूष कथूरिया, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, गोपाल अग्रवाल, रवि गोयल, राजीव अग्रवाल (आर.के.), पूनम चंद अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल (शांति पैलेस), सुरेश अग्रवाल लाला, वीरेश अग्रवाल डीएम, संतोष कुमार अग्रवाल, अशोक खेतान, सतीश अग्रवाल, श्यामसुंदर कथूरिया, अनूप कथूरिया, सौरभ गर्ग, आदित्य अग्रवाल राजा, राजेंद्र अग्रवाल गुड्डू, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, अभिषेक अग्रवाल श्री अनुराग, मोहन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमन गर्ग, विवेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रवी गर्ग, चमन अग्रवाल डीएम, रिंकू अग्रवाल, अजय अग्रवाल अज्जू, प्रतीक अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, रवि अग्रवाल अशोका सहित कई अन्य सदस्य।

सक्ति में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के संबंध तय करने हेतु बायोडाटा सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया। यह सेंटर होटल गिरिराज रेन बसेरा, स्टेशन रोड, शक्ति में संचालित होगा।

संचालन समिति में प्रमुख रूप से रामावतार अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल (ठेकेदार), सुरेश अग्रवाल (बाघ बीड़ी), अशोक खेतान, मुकेश अग्रवाल (साइ कंप्यूटर) और हरिओम अग्रवाल शामिल हैं।

बैठक के दौरान सदस्यों ने सुझाव दिए कि अग्रवाल समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक परिवार से सदस्यता अभियान को तेज किया जाए। इसके अलावा, कन्या भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र गति देने पर भी चर्चा हुई, जिसमें समाजसेवी पवन अग्रवाल की पहल का उल्लेख किया गया।

अग्रवाल सभा सक्ति की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी दिनों में किया जाएगा और संगठन के सभी गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं दिशा देने का काम किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!