महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा महिला आरक्षण बिल के संबंध में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिल को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पत्रकार वार्ता में मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल से देश की आधी आबादी को सशक्त मंच मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। महासचिव पुष्पराज सिंह ने भी इसे सामाजिक संतुलन और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
आदिवासी राष्ट्रीय कांग्रेस की समन्वयक अर्चना पोर्ते ने आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इससे मिलने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं महासचिव पवन केसरवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर रही है और यह बिल उसी सोच का विस्तार है।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी की महिला पदाधिकारी सविता राठौर, गिरजा रानी पोट्टाम, सुनीता तिमोथी, ममता पैंकरा, मंडल अध्यक्ष रेखा तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सम्पत सिंह, शंकर कंवर, कोरजा उपसरपंच और दिलीप सोनी सहित अन्य पदाधिकारी भी पत्रकार वार्ता में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने अंत में कहा कि महिला आरक्षण बिल का उद्देश्य केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाना है, जिससे समावेशी और संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply