ट्रेलर के नीचे सो रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, कंपनी प्रबंधन ने दी क्षतिपूर्ति

ट्रेलर के नीचे सो रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, कंपनी प्रबंधन ने दी क्षतिपूर्ति


खरसियाथाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे डूमरपाली स्थित भाटिया कोल एनर्जी में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक शिव मुनि यादव पिता भिरगू यादव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ब्राह्मणपाली महुआपाली जिला रायगढ़, ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2249 के नीचे सोया हुआ था इसी दौरान ट्रेलर चालक सिकंदर पासवान द्वारा वाहन चालू कर आगे बढ़ाने से हादसा हो गया, जिसमें शिव मुनि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक ट्रेलर में ही सोया हुआ था और वाहन चलाने के दौरान उसे नीचे सो रहे मजदूर की जानकारी नहीं थी।


घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मामले में कंपनी के मैनेजर अखिलेश सिंह से पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई थी। इसके बाद भाटिया कोल एनर्जी के मालिक द्वारा सहानुभूतिपूर्वक पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।
फिलहाल खरसिया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!