सिपाही रक्षा सूत्र अभियान में महिलाओं और बच्चों से सहभागिता की अपील

सिपाही रक्षा सूत्र अभियान में महिलाओं और बच्चों से सहभागिता की अपील

खरसिया। देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से सिपाही रक्षा सूत्र अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बहनों से अपने हाथों से तैयार किए गए रक्षा सूत्र पहले से किसी अन्य समूह को न देने और अभियान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें सैनिकों तक पहुंचाने की अपील की गई है।

अभियान की प्रदेश पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख नेहा अविनाश अग्रवाल ने बताया कि जिन स्थानों पर सिपाही रक्षा सूत्र अभियान का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, वहां महिलाएं अपनी समिति, संस्था, विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के साथ पहुंचकर रक्षा सूत्र संकलन बॉक्स महेंद्र राणा को सौंप सकती हैं। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र पहनाकर सैनिकों के प्रति सम्मान और अपनापन भी व्यक्त कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर अभियान का रथ नहीं पहुंच पा रहा है, वहां की बहनें आसपास की शाखाओं से संपर्क कर सकती हैं। रक्षा सूत्र संकलन बॉक्स में अपना पता, चिट्ठी, मिट्टी, राखी और राखियों की संख्या लिखकर 11 अगस्त तक चांपा शाखा अथवा 15 अगस्त तक बिलासपुर शाखा में भेजी जा सकती है।

नेहा अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान केवल राखी भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम है। उन्होंने कहा, “हमारी एकता में ही हमारी संस्कृति निवास करती है और संस्कार ही हमारी धरोहर हैं।”

अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं, बच्चों और शिक्षकों से जुड़ने की अपील की गई है, ताकि रक्षा सूत्र के जरिए देश के सिपाहियों तक समाज का स्नेह और सम्मान पहुंचाया जा सके।

🇮🇳 संस्कार ही धरोहर 🇮🇳

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!