उस्मान बेग की चेतावनी का असर: मां शिवा स्टील प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद मालिक और मैनेजर पर एफआईआर दर्ज
रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे के बाद पुलिस ने प्लांट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग (ब्लास्ट जैसी स्थिति) होने से गंभीर रूप से झुलसे पांच मजदूरों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और प्लांट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने उठाई थी कार्रवाई की मांग
हादसे के तुरंत बाद युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष (घरघोड़ा) उस्मान बेग ने पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने 29 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा को लिखित आवेदन देकर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा मृतक और घायलों के परिवारों को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
इंडक्शन फर्नेस में हुई बॉयलिंग, पांच मजदूर झुलसे
जानकारी के अनुसार, मां शिवा स्टील प्लांट में श्रमिक अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक तकनीकी खराबी के कारण बॉयलिंग (ब्लास्ट जैसी स्थिति) उत्पन्न हो गई, जिसकी चपेट में आकर पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीरहादसे में गंभीर रूप से झुलसे प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की रायपुर रेफर किए जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं गुड्डू कुमार, चतुर यादव और शनिराम राठिया का जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के संकेत
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में प्लांट के भीतर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कई अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्लांट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
जांच रिपोर्ट के बाद हो सकती है और सख्त कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक मजदूरों के परिजनों और घायलों को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठ रही है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply