अवैध कबाड़ पर पूंजीपथरा पुलिस कार्रवाई जारी, दो कार्रवाई में ₹1.87 लाख का स्क्रैप पकडा, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध कबाड़ पर पूंजीपथरा पुलिस कार्रवाई जारी, दो कार्रवाई में ₹1.87 लाख का स्क्रैप पकडा, दो आरोपी गिरफ्तार

29 दिसंबर,  रायगढ़।  एसपी  दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल *6 टन 620 किलोग्राम* कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,87,000 है। 

पहली कार्रवाई
    कल 28 दिसंबर को निरीक्षक राकेश मिश्रा थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सलासर चौक शनि मंदिर के पास माजदा वाहन (क्रमांक CO11BM-6416) को रोका गया। वाहन में करीब *4 टन 500 किलोग्राम स्क्रैप* लोड था, जिसकी कीमत *₹1,41,000* है।  आरोपी वाहन चालक परदेशी यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी छिंदमुडा, जिला सक्ती) के पास कबाड़ से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं थे। 

दूसरी कार्यवाही
  आज पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी में मुखबिर की सूचना पर टाटा माजदा (क्रमांक CG13AR1693) को पकड़ा गया। वाहन में *2,120 किलोग्राम कबाड़* लोड था, जिसकी कीमत *₹46,000* है। आरोपी वाहन चालक नामधारी विश्वकर्मा (उम्र 32 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, रायगढ़) के पास भी कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं थे। 

कुल जप्ती
दोनों मामलों में कुल 6 टन 620 किलोग्राम कबाड़ और दो वाहनों को जप्त किया गया। 
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक *धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS* के तहत इस्तगासा पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है। 
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की, आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी, और अभिषेक द्विवेदी शामिल थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!