Operation Aaghat: नशे के खिलाफ Police Action के साथ गांवों में Awareness, महिला शक्ति बनी पुलिस की मजबूत साथी
SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, ASP अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं DSP सतीश भार्गव के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “Operation Aaghat” के तहत कार्रवाई के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में Awareness Campaign भी चलाया जा रहा है।
रायगढ़। नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “Operation Aaghat” अब सिर्फ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है। पुलिस ने Action के साथ Awareness और Public Participation को भी अभियान का हिस्सा बनाया है।
इसी क्रम में भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने ग्राम बिलासपुर में महिला समूहों के साथ चौपाल लगाकर नशे और अवैध शराब के खिलाफ जागरूक किया

इसी कड़ी में भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने ग्राम बिलासपुर में महिला समूहों के साथ चौपाल लगाकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया , खास बात यह रही कि थाना प्रभारी ने महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर सहज संवाद किया। उन्होंने गांव की स्थिति, नशे से जुड़ी समस्याओं और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री को लेकर महिलाओं से सीधे जानकारी ली।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों और पुलिस के बीच Trust और Coordination को मजबूत करना है।
“नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद करता है”चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने महिलाओं को समझाया कि नशे का असर सिर्फ शराब पीने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता। इसका सीधा प्रभाव परिवार, बच्चों, महिलाओं और पूरे समाज पर पड़ता है। नशे की वजह से घरेलू विवाद, हिंसा और आर्थिक परेशानी बढ़ने के साथ व्यक्ति कई बार चोरी, मारपीट जैसे अपराधों की ओर भी बढ़ जाता है। वहीं नशे में वाहन चलाने से Road Accident का खतरा भी बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि गांव को नशे से बचाने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिलाएं परिवार और आसपास की सामाजिक स्थिति को सबसे करीब से देखती हैं।महिला समूहों ने लिया संकल्पचौपाल के दौरान महिला समूहों ने भी पुलिस का साथ देने का भरोसा दिलाया।

महिलाओं ने संकल्प लिया कि गांव में न अवैध शराब बनने देंगे और न ही उसकी बिक्री को बढ़ावा देंगे। इसके साथ ही अवैध शराब या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की बात कही।पुलिस ने महिलाओं को “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 94792-70533 की जानकारी भी दी। साथ ही गांव में आने वाले संदिग्ध अथवा बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
SSP शशि मोहन सिंह की रणनीति, Action के साथ Social Participation
दरअसल, SSP शशि मोहन सिंह की रणनीति के तहत “Operation Aaghat” को सिर्फ Raid, Arrest और Seizure तक सीमित रखने के बजाय समाज को साथ लेकर नशे के खिलाफ मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
इसी सोच के तहत थाना प्रभारी रोशन कुमार कौशिक का गांवों में पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद करना पुलिस और जनता के बीच Ground-Level Connect को मजबूत कर रहा है। पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ स्थायी परिणाम तभी मिल सकते हैं, जब Police Action के साथ Community Support भी मिले।
SSP का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, लेकिन स्थायी बदलाव के लिए गांव और परिवारों को भी इस अभियान से जोड़ना जरूरी है। खासकर महिलाओं की Awareness और Participation नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी ताकत है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply