अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश, पेंडेंसी पर जताई नाराजगी
रायगढ़। आगामी गणेश उत्सव एवं चक्रधर समारोह सहित जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 12 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने अपराधों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गणेश उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस
बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की गणेश समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देने कहा।गणेश पंडालों के आसपास सड़क जाम की स्थिति न बने, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो और रात्रि में पंडालों की सुरक्षा के लिए समितियों की ओर से वालंटियर तैनात किए जाएं, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।थाना प्रभारियों को गणेश समितियों के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा उन्हें संबंधित थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 का नंबर उपलब्ध कराने कहा गया। पंडालों में होने वाले सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों तथा बाहर से आने वाले कलाकारों की जानकारी पहले से जुटाकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए।
विसर्जन को लेकर भी एसएसपी ने पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने कहा समितियों को डीजे को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होने देने तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
चक्रधर समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश
आगामी चक्रधर समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों को कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुरक्षा तैयारियां सुनिश्चित करने तथा जिला प्रशासन के साथ बेहतर coordination रखते हुए समारोह को सफल बनाने में पुलिस की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने कहा।सामान्य अपराधों की पेंडेंसी पर नाराजगी, सीनियर आरक्षकों को भी मिलेगी विवेचना की जिम्मेदारीअपराध निकाल की समीक्षा के दौरान थानों में सामान्य अपराधों की पेंडेंसी अधिक पाए जाने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पेंडेंसी कम करने के लिए सीनियर आरक्षकों को भी विवेचना कार्य में लगाया जाए। प्रत्येक थाना प्रभारी कम से कम दो सीनियर आरक्षकों को सामान्य अपराधों की विवेचना सौंपें।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधों का समय पर निराकरण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए 60 और 90 दिवस में अपराध निकाल पर जोरनवीन कानून के तहत 60 एवं 90 दिवस में अपराध निकाल को लेकर भी एसएसपी ने विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रत्येक जिले के कार्यों की समीक्षा की जा रही है, इसलिए लंबित प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता बरती जाए।
न्यायालय के निर्देशों के अनुसार गुम इंसान के मामलों में सीधे अपराध पंजीबद्ध किए जाने से अपहरण के मामलों की पेंडेंसी बढ़ने के संबंध में भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने अपहरण के अपराध दर्ज होने के बाद बड़े स्तर पर प्रयास करते हुए मामलों का शीघ्र निकाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हर माह चलेगा अपराध निकाल अभियान, बेहतर प्रदर्शन पर इनाम
एसएसपी ने कहा कि प्रत्येक माह अपराध निकाल के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने वाले थाना प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में तीन माह से अधिक पुराने मर्ग प्रकरणों की भी समीक्षा की गई और लंबित मर्ग मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।ब्लैक स्पॉट पर MV Act की कार्रवाई के साथ जागरूकता पर जोरसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस एवं संबंधित थाना पुलिस की टीमों को ऐसे स्थानों पर लगातार Motor Vehicle Act के तहत कार्रवाई करने के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने कहा गया।

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब, कबाड़ और जुआ-सट्टे पर कार्रवाई तेज करने के निर्देशबैठक में आबकारी एक्ट के प्रकरणों में आई कमी पर भी चर्चा हुई।
एसएसपी ने “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही अवैध कबाड़ तथा जुआ-सट्टा संबंधी सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
किराएदारों और होटल में ठहरने वालों की नियमित जांच अनिवार्य
अप्रवासी नागरिकों की जांच एवं सत्यापन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रत्येक सप्ताह किराएदारों की जांच, होटलों की नियमित जांच तथा “समाधान ऐप” में किराएदारों एवं होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य Entry सुनिश्चित करने कहा गया।
“साइबर जागृति अभियान” में रायगढ़ पुलिस को आगे रखने का लक्ष्य
प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” की भी बैठक में समीक्षा की गई। एसएसपी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में साइबर जागरूकता को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और रायगढ़ पुलिस को इसमें पीछे नहीं रहना है।उन्होंने लगातार Cyber Awareness कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, विद्यार्थियों एवं विभिन्न वर्गों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।साथ ही “साइबर जागृति अभियान” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित “लघु फिल्म प्रतियोगिता” का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले फिल्म निर्माताओं, Creators एवं प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने कहा गया।

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के प्रशिक्षण की भी समीक्षा
बैठक में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की प्रशिक्षण प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पृथक बैठक लेकर प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेंद्र बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, राहुल उईके, शिखर मरावी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply