खरसिया के हमालपारा में शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ से आक्रोश, सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

खरसिया। हमालपारा स्थित शीतला माता मंदिर के अंदर तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। धार्मिक स्थल से जुड़ी आस्था को ठेस पहुंचने की बात को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।


मामले की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस की तत्परता के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, CMO और खरसिया थाना पुलिस, चौकी प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल ने मौके का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।
अधिकारियों ने संबंधित लोगों से जवाब-तलब करते हुए पूछा कि आखिर किसकी अनुमति से मंदिर के अंदर इस प्रकार की तोड़फोड़ की गई। वहीं संबंधित ठेकेदार को भी मौके पर बुलाने के निर्देश दिए गए। ठेकेदार के मौके पर नहीं पहुंचने से कुछ समय के लिए लोगों में नाराजगी बढ़ती नजर आई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर मौजूद संबंधित लोगों को सुरक्षात्मक रूप से थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।

हमालपारा के रहवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में विकास के कार्य जरूर हों, लेकिन विकास के नाम पर किसी भी मंदिर या धार्मिक स्थल की आस्था को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए। रहवासियों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन मंदिर को नुकसान पहुंचाए बिना और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य कराया जाना चाहिए।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply