खरसिया कॉलेज में बारिश बनी आफत, जर्जर छत और पंखों से मंडरा रहा खतरा

रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सामने आई तस्वीरें कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। बारिश के दौरान पुराने भवन की छत से लगातार पानी टपक रहा है। हालात यह हैं कि पानी कक्षाओं से लेकर महाविद्यालय कार्यालय तक पहुंच रहा है।सबसे चिंता की बात यह है कि भवन की सीलिंग कमजोर और जर्जर नजर आ रही है, जिसके चलते उसके हिस्से के अचानक गिरने का खतरा बना हुआ है।

वहीं सीलिंग फैन में जंग लगने के कारण पंखे की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।महाविद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। प्राध्यापक कक्षाएं लेते हैं और कर्मचारी अपने नियमित कामकाज में जुटे रहते हैं। ऐसे में यदि कक्षाओं के दौरान सीलिंग का कोई हिस्सा या जर्जर पंखा नीचे गिरता है और कोई विद्यार्थी या कर्मचारी इसकी चपेट में आता है, तो जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

बारिश हर साल आती है, लेकिन क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार विभाग जागेगा?

विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए पुराने भवन की छत, सीलिंग और सीलिंग फैन की तत्काल जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।फिलहाल कॉलेज की इन तस्वीरों ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—खरसिया के इस शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई तो जारी है, लेकिन क्या विद्यार्थी पूरी तरह सुरक्षित हैं?








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply