छाल पुलिस के दबाव में POCSO आरोपी का Court में Surrender, Remand के बाद भेजा जेल

अभियान संवेदना: महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुष्कर्म व POCSO के दो मामलों में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी ने कोर्ट में किया Surrender, दूसरा गिरफ्तार

रायगढ़, 11 सितंबर 2026। महिला एवं नाबालिगों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत छाल और लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म एवं POCSO Act से जुड़े दो मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाश और गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी क्रम में छाल पुलिस की कार्रवाई के दबाव में एक आरोपी ने न्यायालय में Surrender किया, जबकि दूसरे आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

छाल पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी ने कोर्ट में किया Surrender थाना चक्रधरनगर में 08 अगस्त 2026 को एक महिला ने अपनी बेटी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, परिवार के परिचित अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल द्वारा Instagram के माध्यम से नाबालिग से संपर्क बढ़ाया गया और उसे अश्लील संदेश भेजे गए

पीड़िता के अनुसार, दिसंबर 2022 में छाल आने के दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद 25 दिसंबर 2022 को पुराने घर में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया। घटना के बाद आरोपी द्वारा मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने और किसी को बताने पर बदनामी की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रायपुर में पढ़ाई के दौरान आरोपी उसे होटल ले जाकर भी गलत काम करता था।महिला की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में Zero पर अपराध दर्ज कर मामला थाना छाल भेजा गया। छाल थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 64(2)(m) BNS एवं 4, 6 POCSO Act के तहत अपराध दर्ज किया गया।अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। छाल पुलिस द्वारा लगातार दबिश और न्यायिक कार्रवाई के चलते आरोपी ने अंततः न्यायालय में Surrender कर दिया।

09 सितंबर 2026 को न्यायालय से सूचना मिलने के बाद छाल पुलिस ने आरोपी का एक दिन का Police Remand लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ कर विवेचना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए।आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल, पिता बुधराम गोयल, उम्र 46 वर्ष, निवासी छाल को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।

लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार दूसरे मामले में 20 अगस्त 2026 को थाना लैलूंगा में एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार, नाबालिग कुछ दिनों से गुमसुम थी और बातचीत नहीं कर रही थी।पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि 04 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे गांव का सूर्यान्श यादव (20 वर्ष) उसे अपने साथ घर चलने के लिए कहकर ले गया। मना करने के बावजूद आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर एवं डराने-धमकाने के बाद उसे अपने घर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना लैलूंगा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/2026, धारा 65(1), 351(3) BNS एवं 6 POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

आरोपी के गांव आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर सूर्यान्श यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे POCSO Act के तहत रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का स्पष्ट फोकस

महिला एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई, फरार आरोपियों पर लगातार दबाव और साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी विवेचना,अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!