चंद्रवंशीय कंवर राठिया सामाज संभाग उत्थान समिति कसैया घरघोड़ा का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

श्री चंद्रवंशीय कंवर राठिया सामाज संभाग उत्थान समिति कसैया घरघोड़ा का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

रायगढ़-घरघोड़ा। मीडिया प्रभारी जगदीश राठिया से प्राप्त जानकारी अनुसार, सम्मेलन की शुरुआत ठाकुर देवता की सेवा पूजन एवं पांच पचासी ग्राम बैगाओं द्वारा किया गया‌। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे लालजीत सिंह राठिया ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोकर ही समाज का सर्वांगीण विकास होगा, उन्होंने समाज के बच्चों की पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि, उच्च शिक्षा ही एक मात्र जरिया है समाज को आगे ले जाने के लिए, उन्होंने आगे समाज के समस्त पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि, समाज के नीति नियम को सुचारू रूप से संचालित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करके नियमों का पालन करायें। लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने समाज की अलग पहचान पीला गमछा, जय ठाकुर देव के शब्दों से अभिवादन करने की अपील की और समाज उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पूर्व सहायक आयुक्त, जनक राम राठिया ने शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति को बनाए रखने तथा राठिया समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। कोरबा क्षेत्र से पहुंचे समाज के प्रखर वक्ता दुबराज राठिया ने भी शिक्षा मे प्राथमिक शिक्षा को मजबूत कर जवाहर नवोदय, जवाहर उत्कर्ष, सैनिक स्कूल, एकलव्य, आवासीय विद्यालय, में बच्चों की चयन कराकर बच्चों के भविष्य निर्माण पर जोर दिया। सामाज के अनेक वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समाज के लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता दिलेश्वर राठिया, अध्यक्ष क्षेत्रीय समिति बहिरकेला ने किया। सम्मेलन में सर्व समुंदर राठिया, उपाध्यक्ष केन्द्रीय समिति हाटी, श्याम लाल राठिया, टीका राम राठिया, रुक्मणि राठिया, सावित्री राठिया, अंजू राठिया, श्याम लाल राठिया, नारायण राठिया, नेतराम राठिया, संतोष राठिया, दुबराज राठिया, सहित ग्राम कटंगडीह, बहिरकेला, टेण्डा नवापारा, सारढाप, तथा आस पास गांव के भारी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!