मीना बाजार की मुलाकात से अटल विहार तक: 15 दिन में कैसे उलझी विवाहिता की कहानी, पुलिस ने युवक को भेजा जेल

मीना बाजार की मुलाकात से अटल विहार तक: 15 दिन में कैसे उलझी विवाहिता की कहानी, पुलिस ने युवक को भेजा जेल

रायगढ़ में विवाहिता युवती के लापता होने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई,रायपुर के होटल से रायगढ़ तक पहुंची कहानी, ₹50 हजार की मांग और बदनाम करने की धमकी का आरोप

रायगढ़। एक मेला, एक नई पहचान और फिर लगातार मोबाइल पर बातचीत। कुछ ही दिनों बाद यही कहानी एक ऐसी स्थिति तक पहुंच गई, जहां 24 वर्षीय विवाहिता युवती के परिजनों को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करानी पड़ी।

चक्रधरनगर पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर युवती को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान से सकुशल बरामद किया। मौके से 20 वर्षीय युवक अजरूदीन अली उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला 1 सितंबर से शुरू हुआ, जब युवती अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर के मीना बाजार मेले में गई थी। यहीं उसकी मुलाकात आरोपी अज्जू से हुई, दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई।

रायपुर जाने का दबाव, होटल में रुकने का आरोप

युवती के पुलिस को दिए कथन के अनुसार, बातचीत के बाद आरोपी उस पर रायपुर जाने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि युवती को रायपुर ले जाकर एक होटल में रुकवाया गया और वहां उसे होटल से चेकआउट कर बाहर जाने नहीं दिया गया,इसके बाद युवती 13 सितंबर को किसी तरह ट्रेन से रायगढ़ पहुंची। पुलिस के अनुसार, इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और युवती को अपने साथ एक होटल ले गया।

युवती का आरोप है कि वहां भी उसे बाहर जाने नहीं दिया गया,घर जाने की जिद के बाद अटल विहार का मकानयुवती के अनुसार, जब उसने घर जाने की जिद की तो आरोपी उसे ऑटो से अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में ले गया। आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया इसी दौरान युवती को मीना बाजार के दौरान खींचे गए फोटो और आरोपी के साथ रहने की बात को लेकर रायगढ़ में बदनाम करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर युवती से कहा कि उसके ऊपर ₹50 हजार से अधिक खर्च हो चुका है और जब तक ₹50 हजार नहीं दिए जाएंगे, उसे जाने नहीं दिया जाएगा

5 सितंबर को दर्ज हुई गुमशुदगी, 16 सितंबर को मिली युवती

युवती के 3 सितंबर से लापता होने के बाद 5 सितंबर को उसकी मां ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत धारा 140(3) BNS में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इसी आधार पर पुलिस टीम अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित मकान तक पहुंची और 16 सितंबर को दबिश देकर युवती को सकुशल दस्तयाब कर लिया।मौके से आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू पिता हमीद अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

मोबाइल की जांच से खुलेंगे आगे के कनेक्शन

पुलिस ने आरोपी को 16 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। मोबाइल से मिलने वाले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।चक्रधरनगर पुलिस की विवेचना अभी जारी है

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। बहला-फुसलाकर बंधक बनाने, धमकाने या ब्लैकमेल करने की शिकायत मिलने पर त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!