पलगड़ा रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराई, युवक गंभीर घायल;थाना पुलिस ने 112 से अस्पताल पहुंचाया

पलगड़ा रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराई, युवक गंभीर घायल;थाना पुलिस ने 112 से अस्पताल पहुंचाया

खरसिया। खरसिया के पलगड़ा रोड पर आज दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक मोड़ पर बाइक को संभाल नहीं पाया और सड़क किनारे मौजूद पहाड़ी के बड़े-बड़े पत्थरों से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सर से काफी खून निकलने लगा।

हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई। थाना प्रभारी TI सीताराम ध्रुव के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल की स्थिति देखते हुए बिना समय गंवाए उसे अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने 112 को मौके पर बुलाया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और मोड़ पर बाइक का अनियंत्रित होना बताई जा रही है।

हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है पलगड़ा रोड पर हुए इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और फिलहाल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

वीडियो देखें 👇

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!