सस्पेंड हुए IAS, IPS को क्लीन चिट मिलने से राज्य सरकार ने किया बहाल ,दोनों के पोस्टिंग ऑर्डर जारी


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कांड में निलंबित तत्कालीन कलेक्टर के एल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है। निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव के पूर्व दोनों की बहाली के साथ पोस्टिंग आदेश भी जारी कर दिया गया है।

तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान को जहां बिलासपुर में अपर संभागीय आयुक्त के साथ सचिव राजस्व मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।


तो वहीं तत्कालीन एसएसपी सदानंद कुमार को पीएचक्यू में डीआईजी बनाया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जून में हुई बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी की घटना के बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए कलेक्टर और एसपी दोनों को सस्पेंड कर दिया था। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच चली।

जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद दोनों को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!