खरसिया पुलिस आरक्षक साविल चंद्रा को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों सम्मान
खरसिया आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन हुआ इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान कर सम्मान पूर्वक तिरंगे की सलामी लेकर ,परेड की सलामी ली।
रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई एवं इसी क्रम में जवानों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमे खरसिया चौकी के आरक्षक साविल चंद्रा ने मुखबिर लगा कर चोरी के छह प्रकरण में आरोपियों की पतासजी कर चार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने में अहम भूमिका निभाई जिसके लिए खरसिया चौकी पुलिस के आरक्षक साविल चंद्रा को उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा सम्मानित किया गया ।
बता दें कि खरसिया में एसडीओपी प्रभात पटेल के आने के पश्चात उनके नेतृत्व में नगर की कानून व्यवस्था में समन्वय स्थापित हुआ एवं अपराधिक तत्वों पर नकेल भी कसी गई है। पुलिस टीम की सक्रियता और सजगता ने कई मामलों में त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
आज आरक्षक साविल चंद्रा को मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों सम्मान से उनके परिजनों ,स्नेहीजनों में खुशी का माहौल है एवं सभी उन्हें इसके लिए बधाई प्रेषित कर रहे है ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply