भगवाधारी खरसिया भजन और भगवा रंग में झूमेगा

*हम भगवाधारी है भजन और भगवा रंग में झूमेगा खरसिया*

*मशहूर गायिका शहनाज अख्तर का आगमन 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव में*

*सियाराम सखा मंडल एवं श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा निकाली जाएगी मनोकामना अर्जी निशान यात्रा*

खरसिया।धर्म की नगरी खरसिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। सबसे प्राचीन मंदिर हनुमान जी की गंज बाजार में स्थित है। 12 अप्रैल  दिन शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव है जिसमें प्रातः 8 बजे ज्योत प्रज्वलित ,महा आरती, अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 9 बजे मनोकामना निशान एवं शोभा यात्रा गंज बाजार से प्रारंभ होगी जिसमें कर्मा नृत्य, भजनों के साथ भक्त निशान उठाएंगे। शाम 5 बजे बाबा का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा जिसमें उड़ीसा की गायिका स्वर्ण रेखा एवं रायगढ़ की भजन गायिका अपने भजनों से भक्तों को रिझाएंगे। तत्पश्चात रात्रि 7 बजे से गंज बाजार में सुप्रसिद्ध मशहूर भगवा रंग, मैया पांव पैजनिया, हम भगवा धारी है, महाकाल की बस्ती, लोरी सुनाए गौरा मईया , पड़ा कराए रहो पूजा , मैया की चुनर उड़ी जाए , माता है गौरा पिता है महेश जैसे सैकड़ों फेमस भजन गाने वाली गायिका शहनाज अख्तर अपने भजनों से रिझाएंगी। सियाराम सखा मंडल के मनोज गोयल ने बताया कि इस वर्ष भी गंज बाजार प्रांगण को भगवा रंग झंडो से , लाइट और फूलों से भव्य सजाया जा रहा है साथ ही बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है उन्होंने पूरे अंचल वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जो कि गंज बाजार में होगा। धर्म की नगरी खरसिया में लगातार बड़े धार्मिक आयोजन होते आ रहे है भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सियाराम सखा मंडल निरंतर ही बड़े धार्मिक आयोजन करते आ रहा है। मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर बहुत ही प्राचीन है हर वर्ष यहां अखंड राम सप्ताह का भव्य  कीर्तन भी होता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!