नर्सरी के सामने ‘ग्राहकों’ का इंतजार पड़ा भारी! 10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रायगढ़, खरसिया 14 सितंबर 2026। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चौकी खरसिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक्शन लेते हुए ग्राम अंजोरीपाली में दबिश दी। पुलिस टीम ने नर्सरी के सामने बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे एक युवक को 10 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 2,000 रुपये बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अंजोरीपाली में नर्सरी के सामने कुछ लोग अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने बिना देरी किए पुलिस टीम को मौके पर कार्रवाई के लिए रवाना किया।पुलिस टीम ने अंजोरीपाली स्थित नर्सरी के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास मौजूद सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन की जांच की गई तो उसमें महुआ शराब बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम चूड़ामणी राठिया पिता ठण्डाराम राठिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी डबरीपारा अंजोरीपाली, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया।इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरी 10 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब ₹2,000 है, बरामद कर जब्त कर ली। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक धनंजय प्रसाद कश्यप, कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिंज शामिल रहे।
पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार action लिया जा रहा है। “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीमों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply