
एसडीओपी प्रभात पटेल कर रहे आम जनता को अपराधों के प्रति जागरूक ,साइबर सुरक्षा के साथ सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों के प्रति कर रहे सचेत।
*रायगढ़ 19 अप्रैल 2025* , आजग्राम छाल कटारी पारा छाल थाना में जन चेतना शिविर में एसडीओपी प्रभात पटेल एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक मदन पाटले ने आम जनता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने आम जनता को महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी ,एवं उन्हें सतर्क रहने की समझाइश दी गई। इसी के साथ यातायात नियम सड़क पर दुर्घटना से बचने को आवश्यक निर्देश ,हेलमेट संबंधी आवश्यक जानकारी के साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया एवं सोशल मीडिया में होने वाले अपराधों की जानकारी दी। ।। एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया की सोशल मीडिया का उपयोग अत्यंत ही सावधानी पूर्वक करें और अनजान लोगों से दोस्ती न करें न ही उन्हें अपनी कोई गोपनीय जानकारी फोटो वीडियो आदि न दें , उन्होंने बताया कि आज तरह तरह के फ्रोड कॉल्स आते है जिसमें खुद को पुलिस या बैंक अधिकारी सीबीआई आदि आदि बता कर लोगों को डराया जाता है डिजिटल अरेस्ट करने की बात कह कर धमकाया जाता है ऐसे किसी भी बातों में न आएं तत्काल ऐसे कोई घटना होने पर पुलिस की सूचित करें या नजदीकी थाने में इसी रिपोर्ट करे। साइबर सेल की मदद ले पर किसी पर भी भरोसा कर के अपनी कोई निजी जानकारी कही साझा न करे। थाना प्रभारी उप निरीक्षक मदन पाटले ने बताया की पुलिस सदैव आपके साथ है अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधियों को तत्काल हमे सूचित करें हम आपकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ।आज के जन चेतना शिविर में एसडीओपी प्रभात पटेल ने लोगो को विभिन्न तरह के अपराध संबंधी जानकारी उनके बचाव के उपाय उनसे सतर्क रहने की ट्रिक साझा की एवं इस चौपाल में ग्रामसरपंच मालती राठिया गणमान्य व्यक्ति ग्रामीण एवं थाना के स्टाफ भी विशेष रूप से सम्मिलित रहे











NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply