लोकेशन –महासमुंद।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बसना मंडी प्रांगण गूंजा ‘ओम’ से, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-‘घर-घर योग, जन-जन योग’ बने राष्ट्र का मंत्र
महासमुंद –महासमुंद के बसना ब्लाक के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने योग को मानवता की सर्वोच्च धरोहर बताते हुए उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान किया “करें योग, रहें निरोग-यही स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र है।

समारोह की शुरुआत मंत्रोच्चार और सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय की सनातन परंपरा बताया।
विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा, जब समूचा विश्व आज योग की ओर उन्मुख है, यह हमारे ऋषि-मुनियों की दूरदृष्टि का प्रमाण है। योग हमारी संस्कृति की आत्मा है और अब यह वैश्विक जीवनशैली बन चुकी है।
समकालीन चुनौतियों की ओर इंगित करते हुए विधायक ने कहा कि जब दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से जूझ रही है, योग वह ‘पॉज बटन’ है जिसकी मानवता को नितांत आवश्यकता है। यह केवल शांति नहीं, संतुलन और स्व की खोज भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग को पहचान दिलाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब हर 21 जून हम अपनी आस्था और प्रतिबद्धता को एक स्वर में प्रकट करते हैं। यह एक दिन नहीं, यह जन-जन का आंदोलन है।
समापन में डॉ. अग्रवाल ने सभी योग शिक्षकों, आयोजकों और प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए जनता से अपील की, कि योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। न सिर्फ आज, बल्कि हर दिन योग करें और इस जनांदोलन को सशक्त करें ‘घर-घर योग, जन-जन योग’।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल, एन के अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, शीत गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,बसना एसडीएम मनोज खांडे,नगर पंचायत सीएमओ सूरज सिदार, नरेंद्र यादव, दीपक शर्मा, अखिलेश भोई,वार्ड पार्षद आशीष साह,महेंद्र सिंह पिंटू,राकेश डडसेना,मंडल गिरजा नन्द,सौरभ अग्रवाल,भाजपा कार्यकर्ता सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद।
मोबाइल नम्बर –9617024555..
–9644024100..

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ















Leave a Reply