महासमुंद ब्रेकिंग: खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा
स्थान: महासमुंद
छत्तीसगढ़ समय: आज सुबह लगभग 11 बजे महासमुंद के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। मंदिर की रोपवे की रस्सी टूटने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप फैल गया और मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्रशासन और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवा हादसे की जांच में जुटी हुई हैं।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रोपवे अचानक टूटने के बाद लोगों में भारी डर और अफरातफरी मची। प्रशासन ने लोगों से स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और भीड़ से दूर रहने की अपील की है।हादसे में हुए घायलों की संख्या और स्थिति के बारे में अधिक जानकारी प्रशासन की ओर से जल्द साझा की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply