महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे की माता जी का निधन
महासमुंद, 21 अगस्त 2025 ।
महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लहंगे की माता जी का कल देर रात दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें लगातार चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वे जीवन की जंग हार गईं।
उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के प्रशासनिक अमले, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने कलेक्टर लहंगे और उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 11.30 बजे भलेसर रोड स्थित राजा मठ शमशान घाट में किया जाएगा।
💐💐विनम्र श्रद्धांजलि💐💐🙏🙏

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply