📍 धमतरी पुलिस
🗓️ दिनांक – 05 जुलाई 2025
धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता – मगरलोड पुलिस ने चोरी की चार दोपहिया वाहन सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई
धमतरी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें चोरी की गई चार दोपहिया वाहन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
—
🔍 घटना का संक्षिप्त विवरण:
थाना मगरलोड स्टाफ गश्त एवं अपराध नियंत्रण के लिए ग्राम मेघा की ओर रवाना हुआ था। गश्त के दौरान मगरलोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो अलग-अलग संदिग्ध स्कूटी में चार युवक बैठे मिले।
एक स्कूटी हीरो डेस्टिनी (सफेद रंग, बिना नंबर प्लेट)
दूसरी स्कूटी एक्टिवा (काला-मेहरून रंग, क्रमांक CG 04 LN 6200) थी।
संदेह के आधार पर चारों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई। गवाहों के समक्ष की गई पूछताछ में उन्होंने चार अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की।
—
🛵 आरोपियों के मेमोरेण्डम पर जप्त किए गए वाहन:
1️⃣ हीरो डेस्टिनी स्कूटी – आरोपी मेघराज उर्फ मेघू के कब्जे से
2️⃣ स्प्लेंडर प्लस मोटरसायकल – आरोपी पोषण ध्रुव के कब्जे से
3️⃣ प्लेटिना मोटरसायकल – आरोपी पोखन निषाद के कब्जे से
4️⃣ एक्टिवा (काला-मेहरून रंग) – आरोपी लक्ष्मण उर्फ लक्की के कब्जे से
चारों वाहन आरोपियों की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 86/25, धारा 331(4), 305 BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
—
👥 गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:
1️⃣ मेघराज उर्फ मेघू निषाद पिता गौकरण निषाद, उम्र 20 वर्ष
निवासी – ग्राम ठेकला, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
2️⃣ पोखन निषाद पिता कुमार निषाद, उम्र 20 वर्ष
निवासी – ग्राम मोहरेंगा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
3️⃣ लक्ष्मण उर्फ लक्की निर्मलकर पिता गोपीराम, उम्र 21 वर्ष
निवासी – ग्राम आमाचानी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
4️⃣ पोषण ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 18 वर्ष
निवासी – ग्राम मोहरेगा, चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
—
👮♂️ पुलिस टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मगरलोड, प्रआर. दीनू मारकंडे, विरेंद्र चंद्राकर, आर. किशन सोनकर, कीर्तन सोनकर, प्रफुल्ल रात्रे, अश्वन साहू सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
—
🗣️ जनअपील:
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
🛡️ “धमतरी पुलिस – जन सेवा में सदैव तत्पर”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply