छोटे डुमरपाली में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन समाप्त — प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से हुई सकारात्मक वार्ता, मिले आश्वासन

छोटे डुमरपाली में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन समाप्त — प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से हुई सकारात्मक वार्ता, मिले आश्वासन

खरसिया। आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम छोटे डुमरपाली में ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण, फसल क्षति मुआवजा और स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर राजन कोलवासरी एवं भाटिया एनर्जी कंपनी गेट के सामने धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटे लाल पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया, जोबी मंडल संरक्षक भूपेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष छेदु राठिया, महामंत्री बजरंग सिदार, दिनेश पटेल, चपले मंडल महामंत्री लाकेश्वर चौहान, उपाध्यक्ष राकेश डनसेना सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, टीआई, तथा कंपनी प्रबंधन के जीएम भी बैठक में शामिल हुए।

सभी पक्षों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा हुई और निम्न प्रमुख बिंदुओं पर सहमति व आश्वासन प्रदान किया गया —

1️⃣ भालूनारा से रॉबर्ट्सन रेलवे साइडिंग तक तत्काल सड़क निर्माण कराया जाएगा।

2️⃣ नवागांव स्कूल खुलने और बंद होने के समय नो एंट्री लागू की जाएगी।

3️⃣ आसपास के किसानों की फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

4️⃣ कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।

5️⃣ आसपास के गांवों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल और दिए गए आश्वासनों पर संतोष जताया तथा फिलहाल धरना कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!